Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सीरत कमेटी ने डीएम से मांगी व्यवस्थाएं

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सीरत कमेटी ने डीएम से मांगी व्यवस्थाएं

जौनपुर। आगामी 26 अगस्त को प्रस्तावित ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और जलसे को लेकर मरकजी सीरत कमेटी, जौनपुर ने जिलाधिकारी को पत्र देकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। कमेटी की अध्यक्ष आबेदा शिराजी की ओर से 18 अगस्त को दिए गए पत्र में जुलूस मार्ग, बिजली, पेयजल, सफाई, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

पत्र के अनुसार जुलूस-ए-मोहम्मदी जौनपुर को देखते हुए शाही ईदगाह से शाही अटाला मस्जिद तक के कदीमी मार्ग की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की मांग की गई है। कमेटी ने 15 से 27 अगस्त तक शहर को रात में विद्युत कटौती से मुक्त रखने और 26 अगस्त को विशेष रूप से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

कमेटी ने जुलूस मार्ग में किसी अप्रिय घटना की स्थिति से निपटने के लिए दो एंबुलेंस और दो मेडिकल टीमों की व्यवस्था करने की मांग की है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर टेंडर की तैनाती तथा 26 अगस्त को जुलूस के दौरान चार टैंकर पानी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।

पत्र में जुलूस के मुख्य मार्गों की सफाई और चूना छिड़काव, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था तथा 26 अगस्त को शहर के सभी डीलक्स शौचालय रातभर नि:शुल्क खोले जाने की मांग रखी गई है।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद के मैदान की सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के साथ रातभर सफाई कराने का अनुरोध किया गया है। कमेटी ने जुलूस और जलसे के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती की मांग भी की है।

कमेटी ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने तथा कमेटी को भी की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराने का अनुरोध किया है।