Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबुढ़वा मंगल पर जौनपुर के हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बुढ़वा मंगल पर जौनपुर के हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर। बुढ़वा मंगल जौनपुर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख मंदिरों के साथ अजोसी महावीर धाम (सिकरारा), मुर्कटा महावीरन धाम (बोधापुर) और डोभी क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजते रहे।

सुबह से ही मंदिरों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और रामनाम संकीर्तन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर रामचरितमानस के अखंड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। साधु-संतों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

बुढ़वा मंगल पर हनुमान मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार बुढ़वा मंगल का संबंध महाभारत के एक प्रसंग से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान ने वृद्ध वानर का रूप धारण कर भीम के बल के अहंकार को दूर किया था। इसी मान्यता के चलते इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।