Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, कब्जे और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।

डीएम ने कहा कि जिन मामलों में संयुक्त जांच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को शासन और उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित समयसीमा के भीतर जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिले की अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।