Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवप्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए किया प्रेरित

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए किया प्रेरित

  • बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ के तहत अभिमुखीकरण कार्यक्रम

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में नवप्रवेशित बीएससी एवं एमएससी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम के तहत अधिष्ठापन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय एवं संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, सुविधाओं और गतिविधियों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और विश्वविद्यालय के कुलगीत के सामूहिक गायन से हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. मिथिलेश सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान के विस्तार और शोध के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान की शैक्षणिक एवं शोध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने विश्वविद्यालय की छात्र कल्याणकारी गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियों और सहभागिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मानद पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, संदर्भ सामग्री और ई-संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने तथा पाठ्य पुस्तकों के साथ उच्च स्तरीय संदर्भ सामग्री पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. सुजीत चौरसिया और डॉ. संदीप वर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समय प्रबंधन, प्रयोगात्मक शिक्षा और शोध के महत्व पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनके शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।