Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में राजस्व वसूली की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश; लंबित...

जौनपुर में राजस्व वसूली की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश; लंबित मामलों का होगा निस्तारण

जौनपुर। राजस्व कार्यों, आपदा प्रबंधन और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों और पटलों पर लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के निर्देश

बैठक में संग्रह कार्यालय, नजारत समेत विभिन्न पटलों पर लंबित ऑडिट आपत्तियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा धारा-33, धारा-34, धारा-24 और धारा-67 से संबंधित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली तेज करने को कहा

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को बड़े बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अमीनों के कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की गई।

अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करने और अमीनों के माध्यम से राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एंटी भू-माफिया अभियान की भी समीक्षा

बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान की भी समीक्षा की गई। उपजिलाधिकारियों को सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारीगण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।