Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, सद्भावना दिवस...

जौनपुर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जयंती

जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजीव गांधी के योगदान को किया याद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने राजीव गांधी के कार्यकाल और देश के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना एवं कंप्यूटर के क्षेत्र में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को मताधिकार और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर देने की दिशा में काम किया।

कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, डॉ. राकेश मिश्र, राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर, निलेश सिंह, शहनवाज मंजूर, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन, बृजेश प्रजापति, फैयाज हाशमी और जयमंगल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।