Tag: सीसीटीवी
दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश
सुजानगंज थाने में दुर्गा पूजा पंडाल आयोजकों की बैठक में बिना अनुमति पंडाल लगाने पर रोक, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था तथा निर्धारित स्थल पर प्रतिमा विसर्जन के निर्देश दिए गए।
ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे अधेड़ की सिर कूचकर हत्या
सिकरारा थाना क्षेत्र के गोदाम बाजार में ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो रहे 50 वर्षीय उदयराज यादव की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। दुकान का ताला भी टूटा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, कान्हा के स्वागत को तैयार जौनपुर
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों और पंडालों में झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी समेत सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।
जौनपुर चेन स्नेचिंग: मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटी
जौनपुर के बजरंग घाट मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उन्हें धक्का दिया गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

