Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, तीन निजी अस्पतालों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, तीन निजी अस्पतालों की जांच

मानस हॉस्पिटल सीज, तीन मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट; विमला हॉस्पिटल पर नोटिस, वैष्णो हॉस्पिटल संचालक मौके से फरार

बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अस्पतालों की जांच की। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन नहीं मिलने पर मानस हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया, जबकि विमला हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा किया गया। वहीं, कार्रवाई की जानकारी होने के बाद वैष्णो हॉस्पिटल का संचालक अस्पताल बंद कर मौके से चला गया।

मानस हॉस्पिटल में कार्रवाई के दौरान तीन मरीज भर्ती मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचाराधीन मरीजों को एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित रूप से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया, ताकि उनके इलाज में किसी तरह की बाधा न आए।

जांच टीम में जिले से आए डॉ. अरुण, सीएचसी बदलापुर के अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. गोपेश कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग के एचयू राकेश मौर्य शामिल रहे। टीम ने तीनों अस्पतालों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित मानकों से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।