- राज मौर्या ने 641 अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप, मो. तय्यब का एम्स में हुआ चयन
मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर पहुंचने पर सफल विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी और आदित्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
नीट परीक्षा में राज मौर्या ने 641 अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहाना केशरवानी ने 638, प्रभात कुमार यादव ने 627, रिद्धिमा दुबे ने 597, नैन्सी केशरी ने 573, तौफिक अहमद ने 566 और श्रेया सोनी ने 550 अंक प्राप्त किए। वहीं, मो. तय्यब का एम्स में चयन हुआ है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय के अनुशासित माहौल को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अनुशासन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने जूनियर छात्रों को नीट की तैयारी से संबंधित सुझाव भी दिए।
प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा, शिव चंद्र तिवारी, सुशील पांडेय, आनंद चौहान, इन्द्रजीत, रमेश पटेल, रंजीत गुप्ता, नीरज मिश्रा, आदित्य गुप्ता, प्रज्ञा सिंह सहित शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📊 NEET-2026 सफल विद्यार्थियों के अंक
| छात्र-छात्रा | अंक |
|---|---|
| राज मौर्या | 641 |
| सुहाना केशरवानी | 638 |
| प्रभात कुमार यादव | 627 |
| रिद्धिमा दुबे | 597 |
| नैन्सी केशरी | 573 |
| तौफिक अहमद | 566 |
| श्रेया सोनी | 550 |
| मो. तय्यब | एम्स में चयन |


