Jaunpur Dhara
About the author
झमाझम बारिश से बदला जौनपुर का मौसम, गर्मी से मिली राहत
जौनपुर में गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस हुई। पिछले 48 घंटे से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली।
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
एलआईसी की यूनिट मीटिंग में अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित
जौनपुर में एलआईसी विकास अधिकारी आकाश गुप्ता की यूनिट मीटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं और बीमा सखियों को सम्मानित किया गया। बैठक में 110 सदस्यों को नई बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। रामेश्वर मौर्य समेत कई अभिकर्ताओं को उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला।
मानव तन बड़े सौभाग्य से मिलता है, अच्छे कर्म और समाजसेवा में लगाएं जीवन : नारद महाराज
जौनपुर के कुकुड़ीपुर में स्व. सुभाषचंद्र यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सत्संग समारोह आयोजित किया गया। नारद महाराज ने मानव जीवन को अच्छे कर्म और समाजसेवा में लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया।
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
जौनपुर कलेक्ट्रेट में करीब 300 आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी और लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए 15 दिन में मांगें पूरी करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी दी गई।
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने को वकीलों ने किया उपवास-धरना
जौनपुर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय उपवास एवं धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने राज्यपाल तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर जौनपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च की चेतावनी दी।
शिक्षा ही राष्ट्र के सशक्तिकरण की आधारशिला : प्रो. आर.के. सिंह
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नि:शुल्क प्रेरणा पाठशाला के 64 बच्चों को अपोलो पाइप्स की सीएसआर पहल के तहत शैक्षणिक किट वितरित की गई। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने शिक्षा को राष्ट्र के सशक्तिकरण की आधारशिला बताया।
भारत टैक्सी समेत चार योजनाओं का शुभारंभ, जौनपुर में 250 से अधिक किसानों ने देखा सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से भारत टैक्सी ऐप, उर्वरक सेतु ऐप, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और यूपीसीडीसी डेटाबेस ऐप का शुभारंभ किया। जौनपुर में 250 से अधिक किसानों ने सजीव प्रसारण देखा और पांच किसानों को सम्मानित किया गया।
सीएम डैशबोर्ड पर कम रैंकिंग वाले विभागों में तेजी लाएं: डीएम
जौनपुर में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम सैमुअल पाल एन. ने कम रैंकिंग वाले विभागों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। फसल बीमा, सड़क, गोशाला, छात्रवृत्ति, आईजीआरएस और स्वच्छता समेत कई योजनाओं की समीक्षा हुई।
सीवर लाइन का काम खत्म, फिर भी धंस रही सड़कें; मानिक चौक-सिपाह मार्ग पर बना गड्ढा
डॉ. अजीत कपूर के सामने अचानक धंसा सड़क का हिस्सा, गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चपेट में नहीं आयाजौनपुर। शहर में सीवर...
प्रभातफेरी के साथ मना श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस
जौनपुर में श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस प्रभातफेरी और संगोष्ठी के साथ मनाया गया। रामरायपट्टी शाखा से निकली प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। संगोष्ठी में मानव सेवा और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
मौसम के उतार-चढ़ाव ने बढ़ाई मरीजों की भीड़, ओपीडी में 972 पंजीकरण
जौनपुर जिला अस्पताल में बदलते मौसम के बीच मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक ओपीडी में 972 मरीजों का पंजीकरण हुआ। बुखार, उल्टी-दस्त और चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

