Jaunpur Dhara
About the author
कड़ी सुरक्षा के बीच जौनपुर में पीईटी-2026 परीक्षा
जौनपुर जिले के 32 केंद्रों पर पीईटी-2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। पहली पाली में 16,696 अभ्यर्थियों के लिए सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया चली। सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
सर्पदंश से विवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर के अरुआवा गांव में शनिवार रात सांप के काटने से विवाहिता मनाली शर्मा की मौत हो गई। चारपाई से पैर नीचे उतारते समय सांप ने उन्हें डस लिया था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
टीडी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देशजौनपुर। पीईटी-2026 परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने...
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम कोलकाता रवाना
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वालीबाल टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने कोलकाता रवाना हो गई। कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विदा किया और अनुशासन, खेल भावना तथा टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
छुट्टा गाय के हमले में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बेसार गांव में रविवार सुबह छुट्टा गाय के हमले में 65 वर्षीय रामदयाल गौतम की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
भरत मिलाप मेले से पहले बड़ी राहत, मुंगराबादशाहपुर में हटाया गया डिवाइडर
मुंगराबादशाहपुर में ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की तैयारियों के बीच मेला महासमिति की पहल पर प्रशासन ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर लगा डिवाइडर हटवा दिया है। 27 और 28 अक्टूबर को निकलने वाली चौकियों और झांकियों के सुगम आवागमन के लिए यह कदम उठाया गया।
जौनपुर: बालिका विद्यालय के गेट पर कूड़े का ढेर, छात्राओं को परेशानी
जौनपुर में नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास स्थित एक बालिका विद्यालय के मुख्य गेट पर कूड़ा और प्लास्टिक जमा होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों ने छात्राओं की परेशानी और आवारा पशुओं से संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल सफाई, कीटाणुनाशक छिड़काव और कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है।
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
खड़ंजा निर्माण से ग्रामीणों में खुशी, ईंटों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
लाजिपार में 1620 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांगसिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के लाजिपार गांव में शारदा...
गरबा-डांडिया उत्सव में देर रात तक झूमे हजारों लोग
मुंगराबादशाहपुर में युवा डांस एकेडमी की ओर से आयोजित गरबा-डांडिया उत्सव में हजारों लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में नृत्य, राधा-कृष्ण की झांकियां और भक्तिमय प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

