Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशहिन्दू कॉलेज का सख्त कदम, ड्रेस कोड के बाद सेल्फी और वीडियो...

हिन्दू कॉलेज का सख्त कदम, ड्रेस कोड के बाद सेल्फी और वीडियो भी बैन

मुरादाबाद. हिंदू कॉलेज में अब कोई विद्यार्थी सेल्फी और वीडियो नहीं ले सकेगा. सेल्फी लेने और वीडियो बनाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विद्यालय में आनेवाले प्रत्येक छात्र एवं छात्रा को यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य कर दिया गया है. मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में करीब 12000 छात्र हैं. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों में अनुशासन और समानता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अगस्त में ड्रेस कोड लागू किया था. छात्रों के लिए ग्रे पैंट, सफेद शर्ट और नीला स्वेटर है, जबकि छात्राओं के लिए ग्रे कुर्ता, सफेद सलवार और नीले रंग का स्वेटर यूनिफॉर्म में शामिल किया गया है. वहीं 1 जनवरी से बिना यूनिफॉर्म वाले विद्यार्थियों के कॉलेज में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. जिसके बाद बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को हिंदू कॉलेज के गेट पर रोकने पर  बीते बुधवार को हंगामा किया गया था. हिंदू डिग्री कॉलेज के गेट पर एक चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया है. जहां परिसर में प्रवेश करने से पहले छात्राएं अपना बुर्का उतार सकती हैं, क्योंकि परिसर में ड्रेस कोड के अनुसार बुर्का पहनने की अनुमति नहीं है.