Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरWIPL में आरसीबी टीम खरीदने पर विराट कोहली ने किया ट्वीट

WIPL में आरसीबी टीम खरीदने पर विराट कोहली ने किया ट्वीट

रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर आईपीएल अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं कि आरसीबी यह लीग की सबसे फेवेरट टीमों में एक है. रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की फैन फॉलोइंग काफी है. विराट कोहली ने लंबे वक्त तक रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की कप्तानी की. जबकि एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रहे. बहरहाल, अब बीसीसीआई ने वीमेंस आईपीएल कराने का फैसला किया है. वीमेंस आईपीएल में भी रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम होगी. इस बात से रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के फैंस काफी खुश हैं.

वहीं, वीमेंस आईपीएल में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर टीम खरीदने पर विराट कोहली ने अपनी खुशी का इजहार किया है और बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बहुत बढ़िया आरसीबी… मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मेरी टीम वीमेंस आईपीएल के लिए ऑक्शन में बाजी मारी है. अब वीमेंस आईपीएल में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम होगी. साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं इस टीम की हौंसलाअफजाई करने के लिए काफी उत्साहित हूं. बहरहाल, विराट कोहली का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 और वीमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए जल्द ही तारीखों का ऐलान हो सकता है. वीमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 4 मार्च से किया जा सकता है. जबकि आईपीएल 2023 का 31 मार्च से आयोजन हो सकता है. महिला आईपीएल के पहले सीजन के लिए हाल ही में पांच टीमों को चुना गया है. इसमें अहमदाबाद की टीम को अडानी ग्रुप में खरीदा है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स ग्रुप ने बैंगलोर की महिला टीम को भी खरीद लिया है. वीमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. क्रिकइंफो की एक खबर के मुताबिक इसका आयोजन 4 मार्च से किया जा सकता है और यह 24 मार्च तक खेला जाएगा. इसके बाद आईपीएल 2023 का आयोजन किया जा सकता है.