Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरवेन्डरों को सम्मानित कर दिया गया प्रमाण-पत्र

वेन्डरों को सम्मानित कर दिया गया प्रमाण-पत्र

जौनपुर धारा, बदलापुर। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा वेन्डर संदीप कुमार गुप्ता को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं वेन्डर द्वारा बताया गया कि इस योजना से हम सभी को पारिवारिक जीवन में बेहतर जीवन शैली के साथ रोजगार मिला है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई मित्रों को ट्रैक सूट इत्यादि वितरण करने के साथ इंदिरा चौक के पास बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराते हुए पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा आमजन से अपील की कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें और न करने दें। नगर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। इस मौके पर कार्यालय के कर्मचारी प्रवेश कुमार सिंह, जितेंद्र, विकास, राजकुमार तथा सफाई मित्र आदि उपस्थित रहे।