Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeउत्तर प्रदेशरात 8 बजे के बाद हॉस्टल से नहीं निकल पाएंगी छात्राएं

रात 8 बजे के बाद हॉस्टल से नहीं निकल पाएंगी छात्राएं

लखनऊ विश्वविद्यालय ने रात 8 बजे के बाद गर्ल्स हॉस्टल में आवाजाही पर रोक लगा दिया है. लखनऊ विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी सोमवार को एक नोटिस जारी करके दी है. यह आदेश विश्वविद्यालय द्वारा सभी हॉस्टल में रात 10 बजे के बाद एंट्री और एग्जिट पर रोक लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है. अब लखऊ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रात 8 बजे के बाद कोई भी आ और जा नहीं सकेगा.लखनऊ प्रशासन ने रात 8 बजे के बाद छात्राओं के छात्रावास में आने जाने पर रोक लगा दी गई है. लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि आदेश न पालन करने वाली छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.लखनऊ विवि की आधिकारिक नोटिस में लिखा है, लखनऊ विवि के उभय परिसर स्थित सभी बॉयज हॉस्टल में रात 10 बजे के बाद एंट्री और इससे निकलना सख्त मना है. जबकि महिला छात्रावासों में रात 8 बजे के बाद एंट्री और इससे बाहर निकलना प्रतिबंधित है. नोटिस में कहा गया है, लखनऊ विवि के उभय परिसर स्थत समस्त अंत:वासी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करें. यदि कोई छात्र-छात्रा इस व्यवस्था का अतिक्रमण करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.