Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeउत्तर प्रदेशबस-ट्रक की जोरदार टक्कर सड़क हादसा में दर्जनों घायल

बस-ट्रक की जोरदार टक्कर सड़क हादसा में दर्जनों घायल

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. यूपी के बाराबंकी और बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां घने कोहरे  के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. बाराबंकी में जहां परिवहन निगम की बस और ट्रक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हुई, वहीं बुलंदशहर में घने कोहरे की वजह से तीन दर्जन वाहनों के टकरा गए. बताया गया कि दोनों जगह हुए हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. हालांकि, गनीमत रही कि अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है.बाराबंकी के मोहम्मदपुर थाने के बिहरा चौराहे पर हुए हादसे में बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद बस पेड़ से टकरा कर रुकी और ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुका. बताया गया कि बस में करीब 3 दर्जन यात्री सवार थे, जिनमें कुछ लोगों को गंभीर चोट आई है. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से लोगों को अस्पताल ले जाया गया. बताया गया कि इस सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के दशहरा फ्लाई ओवर पर घने कोहरे के कारण हादसा हुआ. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई मौत नहीं हुई है. यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है. जहां उनका इलाज जारी है.दुर्घटना को लेकर बताया गया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. धीरे-धीरे परिजन पहुंचने लगे हैं. हादसे के कारणों को लेकर बताया गया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है. हादसे में घायल सभी लोगों की हालत अभी तक स्थिर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुटी रही