Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeउत्तर प्रदेशअवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज

अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज

अयोध्या. डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार अवध विश्वविद्यालय में 17 मार्च को 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल होंगे. इतना ही नहीं यह पहला मौका होगा, जब किसी महिला कुलपति के नेतृत्व में अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा.

समारोह में 100 से ज्यादा छात्र-छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे. इस पूरे दीक्षांत समारोह में देश की आधी आबादी का झंडा बुलंद होता दिखेगा. इसमें स्वर्ण पदक पाने वाले छात्रों के अपेक्षा छात्राओं की संख्या ज्यादा है. इसमें 69 छात्राएं और 44 छात्र शामिल हैं. केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं, लेकिन अवध विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अपनी मजबूती को प्रदर्शित करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में अपना लोहा मनवाया है. जहां प्रदेश की राज्यपाल प्रतिनिधित्व करेंगी तो वहीं पहली बार किसी महिला के कुलपति कार्यकाल में लगभग 79% महिलाओं को गोल्ड मेडल मिलेगा. अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.विजयेन्दु चतुर्वेदी बताते हैं कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है. 15 से 16 मार्च तक सुबह 10 बजे से 04 बजे तक छात्र-छात्राओं को दीक्षांत वेशभूषा उत्तरीय और उपाधि वितरित की जाएगी.