Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला से एक लाख सहित जेवर की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

महिला से एक लाख सहित जेवर की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के आराजी बाबूपुर निवासी माधुरी देवी ने लिखित तहरीर देकर दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी से जेवर व नगदी छिनैती का मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की शाम लगभग 5 बजे माधुरी देवी घर से मन्दिी जा रही थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हे भ्रम में डालकर गहना व एक लाख रूपये नगद लेकर चम्पत हो गये। पीड़ित के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। वहीं पीड़िता की माने तो खबर लिखे जाने तक पुलिस से कुछ खास सहयोग नहीं मिल सका है। हालाकि पुलिस भी एफआईआर दर्ज कर मामले के छानबीन का दावा कर रही है।