― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबोर्ड एग्जाम के लिए कमर कस लें UP के स्टूडेंट्स

बोर्ड एग्जाम के लिए कमर कस लें UP के स्टूडेंट्स

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, प्रयागराज यानि यूपी बोर्ड की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में होने वाली परीक्षाओं का एकेडमिक कैंलेंडर जारी कर दिया गया है. इस कैलेंडर में पूरे साल का प्लान शेयर किया गया है. 10वीं-12वीं के लिए हाफ ईयरली (अर्धवार्षिक) एग्जाम के प्रैक्टिकल सितंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में होंगे. हाफ ईयरली की लिखित परीक्षाएं अक्टूबर से दूसरे या तीसरे हफ्ते में होंगे. अर्धवार्षिक के नंबर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर नवंबर के पहले हफ्ते तक जारी कर दिए जाएंगे. 12वीं क्लास के प्री बोर्ड एग्जाम जनवरी 2024 के दूसरे हफ्ते में होंगे, 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड की लिखित परिक्षाएं जनवरी के तीसरे हफ्ते में होंगी. 9वीं और 11वीं के फाइनल एग्जाम भी जनवरी के तीसरे हफ्ते में ही होंगे. 9वीं,11वीं का रिजल्ट फरवरी के दूसरे हफ्ते तक आ जाएगा. बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी तक होंगे. फाइनल बोर्ड एग्जाम्स फरवरी 2024 में होंगे.

इस साल 2023 का यूपी बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. 10वीं में 89.78% बच्चे पास हुए. यूपी बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट 75.52% रहा.

Share Now...