― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति के लम्बी आयु के लिये सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

पति के लम्बी आयु के लिये सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

  • महिलाओं ने मन्दिरों में सामुहिक रूप से की पूजा अर्चन

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखा। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं ने लाल, पीले, हरे जैसे कपड़े पहनकर पूजा-अर्चन किया। मान्यता है कि इस दिन सुहागिनों को वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान नीले, काले रंग की चूड़ियां, वस्त्र या फिर बिंदी लगाने से बचना चाहिए। पहली बार व्रत कर रही अधिकांश महिलाओं ने पहला व्रत मायके में किया। कहतें है कि ससुराल से इस व्रत की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है।

इस व्रत की यह भी मान्यता है कि महिला पहली बार व्रत रख रही हैं उसे वट सावित्री व्रत के दिन पूजा संबंधी सभी समाना मायके के द्वारा दिए गए ही इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी सुहागिन स्त्री के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को आता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका फल भी करवा चौथ के व्रत के समान होता है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान मिलता है। अगर कोई महिला अपने सुहाग के लिए व्रत रखा है तो इस दिन आपको अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत के लिये महिलाएं शुक्रवार सुबह वट वृक्ष और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। अखंड सौभाग्य का व्रत रखकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया है और पति की लंबी उम्र के लिए आशीष मांगा। विर्सजन घाट स्थित नव दुर्गा मन्दिर व  कचहरी के समीप स्थित वट वृक्ष और मंदिरों में सुबह से पारंपरिक कुमाऊंनी परिधानों ने सजी-धजी महिलाएं वट सावित्री के लिए पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगीं। मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन किया। नखास के नवदुर्गा मन्दिर के साथ ही अन्य मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना की। वट वृक्ष की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में महिलाओं ने पूजा के बाद वृक्ष पर जल, फल व कपड़े चढ़ाए और पति की लंबी उम्र के लिए कलावा बांधकर पति के लम्बी आयु की कामना की।

Share Now...