― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में एवं इंडियन पब्लिक सर्विस इम्पलाईज फेडरेशन के आह्वान पर वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों, शिक्षकों सहित अन्य विभागों को लोग भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि पुरानी पेंशन की बहाली सुनिश्चित किया जाए एवं सरकारी संस्थानों में निजीकरण को बंद किया जाए तथा राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि इस संबंध में कई बार सभी सांसदों, मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर उपरोक्त मांगों पर बैठक कर सार्थक निर्णय करने का अनुरोध किया गया था पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाया गया इसलिए विवश होकर देश भर के कर्मचारी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सभी मुख्यालय पर ज्ञापन के जरिए सकारात्मक निर्णय करने की मांग कर रहे हैं। इस धरने प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग किया और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक प्रâीज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमन्य किया जाय एवं परिवार नियोजन सीसीए सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किया जाएं। समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट के वर्तमान ग्रेड पे रुपए 2800 को उच्चीकृत करते हुए 4200 तथा कैडर पुनर्गठन व पदनाम परिवर्तित किया जाए। नर्सिंग संवर्ग को केंद्र सरकार के उपलब्ध पदों की भांति प्रदेश में 200 बेड पर एक नर्सिंग अधीक्षक तथा 500 बेड पर मुख्य नर्सिंग अधिकारी का एक-एक पद सृजित किया जाए। इस मौके पर डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, शारदा सिंह, सूर्य प्रताप, रमेश चंद, शैलेंद्र कुमार सिंह, राजेश यादव, चंद्रभान सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, सुमन लता यादव, मोहम्मद अतहर, सचिन कुमार सिंह, अरुण कुमार मौर्या, शशि कुमार मिश्रा, बीपी मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Share Now...