- मोबाइल और चार्जर सहित आपत्तिजनक सामान बरामद
चंडीगढ़(पीएमए)। पिछले काफी समय से फिरोजपुर की केंद्रीय जेल मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की रिकवरी को लेकर चर्चित चली आ रही है और बाहर से भी शरारती तत्वों द्वारा जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ लपेटकर पैकेट थ्रो किए जा रहे हैं, आज फिर फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला और इस ऑपरेशन के दौरान जेल में से 10 मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद हुआ है। जिसे लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 9हवालातियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखजिंदर सिंह और रिशव पाल गोयल द्वारा थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को भेजे गए लिखती पत्रों में बताया गया है कि जब उन्होंने गुप्त सूचना किया आधार पर जेल में तलाशी अभियान चलाया तो हवालातियों से 9 और 1 लावारिस हालत में वीवो टच स्क्रीन, नोकिया कीपैड, लिंफीनिक्स, सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कई मोबाइल फोन में सिम कार्ड भी हैं। गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल अधिकारियों द्वारा भेजे गए लिखती पत्रों के आधार पर पुलिस ने हवालाती लवप्रीत सिंह, मिठून सिंह उर्फ मीठी, हवालाती अरविन्दर, राजन सिंह, रविन्द्र सिंह, हवालाती गौतम सिंह, हवालाती विक्रम, मनजीत सिंह, हवालाती तलविंदर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पता लगाया जा रहा है कि उनके पास यह मोबाइल फोन कैसे पहुंचे।



