Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeदेशबिहार चुनाव से पहले NDA में 'रार’?

बिहार चुनाव से पहले NDA में ‘रार’?

पटना। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर इशारों में जमकर निशाना साधा। यह प्रेस वार्ता भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से आयोजित की गई थी। मांझी ने बिना नाम लिए चिराग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता वास्तव में मजबूत होते हैं, वे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं समझते। उन्होंने कहा, कमजोर लोग ही दिखावा करते हैं और ज्यादा बोलते हैं।

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान की रैलियों में भीड़ को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गाड़ियां भेजी जाती हैं, जिनमें कुछ लोग केवल नारे लगाने के लिए होते हैं। मांझी ने इसे जमीनी समर्थन के बजाय महज दिखावा करार दिया। उन्होंने कहा, ‘एक जगह 20 गाड़ियां ले जाई जाती हैं, जिनमें से 10 में नारेबाजी करने वाले होते हैं और बाकी 10 गाड़ियां दूसरी जगह भेज दी जाती हैं। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी जीतन राम मांझी ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था, लेकिन अंत में सिर्फ एक लोकसभा सीट दी गई। मांझी ने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने कोई बयानबाजी नहीं की क्योंकि उनकी पार्टी अनुशासन और गठबंधन धर्म में विश्वास करती है। वहीं, उन्होंने इशारों में यह भी बताया कि कुछ लोग दबाव बनाने के लिए बार-बार बयानबाजी करते हैं।

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। मांझी के आरोपों से यह संकेत मिलने लगे हैं कि एनडीए में आंतरिक खींचतान जारी है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब नजरें इस पर टिकी हैं कि आगामी चुनावी समीकरणों पर इसका क्या असर होगा।