Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeदेशDelhi: फोर्थ नेशनल मार्शल आर्ट फेस्टिवल जुलाई में, 1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Delhi: फोर्थ नेशनल मार्शल आर्ट फेस्टिवल जुलाई में, 1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली एक बार फिर बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। आगामी जुलाई माह में तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में “फोर्थ नेशनल मार्शल आर्ट फेस्टिवल एंड टूर्नामेंट” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 1200 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन के दौरान जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु और किकबॉक्सिंग जैसी विभिन्न विधाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ आकर्षक डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों की झलक देखने को मिलेगी। इस आयोजन के मुख्य आयोजक संजीव कुमार हैं, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा, जिसमें देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें देश की विभिन्न प्रसिद्ध मार्शल आर्ट शैलियों को एक मंच पर लाया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य देश में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता सीएमए स्पोर्ट्स फाउंडेशन और डब्ल्यूसी मुयथाई इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी टीम द्वारा त्यागराज इंडोर स्टेडियम में सफल आयोजन किया जा चुका है। इस बार प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।