लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के पीछे मकान बनाकर रह रहे। ऊदन गौतम निवासी ग्राम सभा ढखिया कुस्तौल के मजरा अम्बेडकर नगर का रहने वाला था। गांव में रजिस के कारण चार वर्ष पूर्व मितौली तहसील के पीछे मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था आज सुबह घर से दाढ़ी बनवाने के लिए निकला था। दाढ़ी बनवाने के बाद वापस घर आ रहा था कि मकान के कुछ ही दूरी पर पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाई जिससे ऊदन गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पास के मकान में सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई। मौके पर पहुंचे एसओ मितौली आलोक धीमान ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
― Advertisement ―
बेखौफ बदमाशों ने की दिन दहाड़े युवक की हत्या

Previous article

