Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशदिल्‍ली बॉर्डर के इस एयरपोर्ट से पकड़ सकते हैं लुधियाना और देहरादून...

दिल्‍ली बॉर्डर के इस एयरपोर्ट से पकड़ सकते हैं लुधियाना और देहरादून की फ्लाइट

नई दिल्‍ली. फ्लाइट से दिल्‍ली से देहरादून और लुधियाना जाने वालों के लिए अच्‍छी खबर है. इन यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट का विकल्‍प मिलने जा रहा है. उन्‍हें भीड़ में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस एयरपोर्ट से अगले सप्‍ताह फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

दिल्‍ली बॉर्डर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से लुधियाना और देहरादून के लिए छह सितंबर से फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है. लंबे समय से लोग हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. दोनों शहरों के लिए 20-20 सीटर विमान उड़ान भरेंगे. पिछले सप्‍ताह यहां पर फ्लाइट का ट्रायल किया गया था, ट्रायल सफल होने के बाद अब सर्विसेज शुरू की जा रही हैं. हिंडन एयरपोर्ट निदेशक सरस्वती वेंकटेश के अनुसार एविएशन कंपनी द्वारा फ्लाइट शुरू किए जाने की सूचना दी गई है. वहीं 17 सितंबर से भटिंडा और पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि हिंडन एयरपोर्ट पर कोरोना के बाद से ही कोई विमान सेवा ठीक से नहीं चली है. पिथौरागढ़ के लिए साल 2019 में विमान सेवा शुरू हुई थी.