भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है. नीरज ने ज्यूरिख डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल करके यह उपलब्धि हासिल की. नीरज ने अपने छठे प्रयास में 85.71 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच पहले नंबर पर रहे, जिन्होंने अपने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया था. लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने भी डायमंड लीग फाइनल में जगह पक्की कर ली.
ज्यूरिख में नीरज चोपड़ाय का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और उनके तीन थ्रो फाउल रहे. नीरज का पहला, चौथा और छठा अटेम्प ही उनका वैध रहा. नीरज चोपड़ा ने कुल 23 अंकों के साथ डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाई. डायमंड लीग फाइनल के लिए कुल छह खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है.
ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
पहला प्रयास – 80.79 मीटर
दूसरा प्रयास – फाउल
तीसरा प्रयास – फाउल
चौथा प्रयास – 85.22 मीटर
पांचवां प्रयास- फाउल
छठा प्रयास- 85.71 मीटर
यूजीन में होना है डायमंड लीग का फाइनल
डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का यह चौथा एवं आखिरी चरण रहा. नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब जीता था, जबकि लुसाने डायमंड लीग में भी उन्होंने 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान किया था. वहीं नीरज चोपड़ा ने इंजरी के चलते मोनाका लेग मिस किया था.
डायमंड लीग फाइनल 16 और 17 सितंबर को यूजीन में होना है. प्रत्येक एथलीट को डायमंड लीग के एक लेग में पहले स्थान पर रहने के लिए 8 अंक, दूसरे स्थान पर रहने के लिए 7, तीसरे स्थान पर रहने के लिए 6 और चौथे स्थान पर रहने के लिए 5 अंक दिए जाते हैं. वह पिछले साल सितंबर में ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैम्पियन बनने वाले पहले भारतीय बने थे.


