Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीजल्द आप एक्स प्लेटफॉर्म से किया जा सकेगा वीडियो और ऑडियो कॉल

जल्द आप एक्स प्लेटफॉर्म से किया जा सकेगा वीडियो और ऑडियो कॉल

अगर आप ट्विटर (Twitter) यानी एक्स (X) यूजर हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. जल्द आप एक्स प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) से वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे. एक्स के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) ने इस नई सुविधा की घोषणा गुरुवार को कर दी है. खास बात यह है कि वीडियो या ऑडियो कॉल के लिए मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. मस्क ने इस बारे में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. मस्क की इस घोषणा के बाद चर्चा यह भी होने लगी है कि क्या टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल या वीआई के लिए चुनौती खड़ी होने वाली है. 

आईओएस, एंड्रॉयड, मैक और पीसी पर काम करेगा

खबर के मुताबिक, ट्विटर में आने वाला यह फीचर आईओएस, एंड्रॉयड, मैक और पीसी पर काम करेगा. एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि एक्स एक प्रभावी ग्लोबल एड्रेस बुक है. मस्क ने कहा है कि यूजर्स को आने वाले दिनो में अलग और बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा. नए एक्स फ़ीचर को पहले भी कई बार कंपनी की तरफ से टीज़ किया जा चुका है और अब यह फ़ीचर आगामी अपडेट में दिखाई देने की उम्मीद है. बता दें, ट्विटर डिजाइनर एंड्रिया कॉनवे ने यूआई सहित नई सुविधाओं के स्निपेट शेयर किए थे.

डायरेक्ट मैसेज सेक्शन से कर सकेंगे कॉल

ऑडियो और वीडियो कॉल का इंटरफ़ेस दूसरे ऐप की तरह दिखता है जो इन-ऐप कॉलिंग ऑफर करते हैं. बिजनेस टुडे की खबर के मुताबिक, यूजर्स के पास डायरेक्ट मैसेज सेक्शन से ऑडियो या वीडियो कॉल (Video-audio call on X) करने का ऑप्शन होगा. हालांकि यह फीचर किसके लिए होगा और किसके लिए नहीं, एलन मस्क (Elon Musk) ने अभी यह नहीं बताया है.