Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशहोली खेलने दोस्त के घर गए बाउंसर की मौत

होली खेलने दोस्त के घर गए बाउंसर की मौत

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 23 साल के बाउंसर मनीष शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दो दोस्त राशिद और सलमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मनीष शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हत्या पर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. शुरुआती छानबीन में नशे की वजह से मौत होने की बात सामने आई है.

मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. मृतक मनीष शर्मा ऊंची दनकौर का रहने वाला था और बाउंसर का काम करता था. बताया जा रहा है कि बुधवार होली के दिन राशिद और सलमान, मनीष को अपने घर होली खेलने के लिए लेकर गए थे. मनीष को बेसुध हालत में राशिद और सलमान बाइक पर लेकर जा रहे थे. यह देखकर गांव के लोगों ने शोर मचा दिया. दोनों मनीष को रास्ते में ही फेंककर फरार होने की कोशिश करने लगे. मगर, गांव वालों ने उन्हें पकड़कर तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मनीष को ग्रेटर नोएडा के जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. मगर, जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही राशिद और सलमान को पकड़कर थाने ले गई. देर शाम मनीष के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिली.मृतक मनीष के भाई हिमांशु ने बताया कि बुधवार दोपहर मनीष के दो दोस्त होली खेलने के लिए मनीष को घर से लेकर गए थे. इसके बाद शाम तक जब मनीष घर नहीं लौटा, तो कई बार फोन किया. मगर, उसका फोन नहीं लगा. इस दौरान कोतवाली दनकोट से फोन आया और थाने बुलाकर मनीष की मौत की सूचना दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे मनीष का शव ठिकाने लगाने जा रहे थे. इस मामले पर एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मनीष के भाई हैप्पी शर्मा की शिकायत पर सलमान और रशीद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों के गिरफ्तारी कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है मनीष होली मनाने के लिए राशिद और सलमान के घर गया था, जहां तीनों जमकर कई प्रकार नशीले पदार्थों से नशा किया था. इस दौरान मनीष बेसुध हो कर गिर पड़ा, जिसके कारण राशिद और सलमान उसे मरा समझ कर घबरा गए. इसके बाद वे मनीष के शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी गांव के लोगों ने देख लिया. दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उनका कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.