― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सुजानगंज से मछलीशहर रोड स्थित बारा ग्राम सभा के पास साइकिल एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पटेल 26 वर्ष पुत्र पारसनाथ पटेल, सूरज पटेल 18 वर्ष पुत्र धर्मचंद्र पटेल निवासी करनौली, मछली शहर की तरफ जा रहे थे। बारा ग्राम सभा के पास शिव कुमार गुप्ता 50 वर्ष साइकिल द्वारा अचानक बाइक के सामने आ जाने से भिड़ंत हो गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर शिव कुमार गुप्ता निवासी नगबहरीपुर की स्थित गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य दो व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।

Share Now...