Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeदेश'रोड और सीवेज नहीं, लव जिहाद...' कर्नाटक BJP चीफ के इस बयान...

‘रोड और सीवेज नहीं, लव जिहाद…’ कर्नाटक BJP चीफ के इस बयान पर कांग्रेस का तंज

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील के ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चिंता की बात नहीं लोग बताएंगे कि वो किसे चुन रहे हैं.  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार (3 जनवरी) को ट्वीट किया, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. बीजेपी की प्राथमिकता विकास और रोजगार देने की नहीं रही है. कम से कम पार्टी अब ईमानदार तो है. चिंता मत करिए कर्नाटक के लोग बीजेपी को बताएंगे कि वो आने वाले दिनों में किसे चुनेंगे. इसी साल अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है. 

नलिन कुमार कटील ने क्या कहा? 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने 2 जनवरी को बीजेपी वर्करों को संबोधित करते हुए था कि वो वोटरों से छोटे मुद्दे जैसे कि रोड और सीवेज पर बात नहीं करें. आपको अपने बच्चों की भविष्य की चिंता और ‘लव जिहाद’ को रोकना है तो बीजेपी की जरूरत है. हम ही इसके खिलाफ कानून लेकर आएंगे. 

कांग्रेस को बताया यह पार्टी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने साथ ही कांग्रेस को आतंकवादियों की पार्टी बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो आतंकवादियों को खुली फील्ड मिल जाएगी. साथ ही उन्होंने दावा किया आगामी विधानसभा चुनाव में वो 224 सीट में से 150 पर जीत हासिल करेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएफआई पर बैन लगाया.  बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कर्नाटक के दौरे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह चुके कि सिद्धारमैया की सरकार में पीएफआई के लोगों पर लगे केस वापस लिए गए थे.