― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदर्जी का काम करने वाला रातोंरात बना था करोड़पति

दर्जी का काम करने वाला रातोंरात बना था करोड़पति

कुशीनगर. आम तौर पर सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार ख़त्म करने की बात करते हैं लेकिन चुनाव आते ही वो अपनी बातें भूल जाते हैं. कुशीनगर में समाजवादी पार्टी ने ऐसा ही किया है. समाजवादी पार्टी ने फ़ाज़िलनगर नगर पंचायत से ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है जिस पर 8 मदरसा खोलकर करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति और मदरसों में फ़र्ज़ी नियुक्ति करने का गंभीर आरोप है. लोकायुक्त, अल्पसंख्यक विभाग और विजिलेंस की टीम इसकी गंभीरता से जांच कर रही है.

फाजिलनगर के लोग हैरान हैं कि कभी दर्जी का काम करने वाले रहमत अली की ऐसी कौन सी लॉटरी लग गई की वह करोड़ों रुपये का मालिक बन गया. एक-एक कर के 8 मदरसा और स्कूल कैसे खुल गया. लोगों की मानें तो फाजिलनगर के अलहादपुर गांव के रहने वाले रहमत ने फर्जी तरीके से मदरसों को खोला और फिर छात्रवृति में हेरफर और और नियुक्ति में फर्ज़ीवाड़ा करके करोड़ों रुपया कमाया. इतना ही नहीं इस घोटालेबाज ने अपनी पत्नी की गलत जन्मतिथि दिखाकर एक बार छात्रवृत्ति लिया और दूसरी बार उसकी मदरसे में अध्यापक के पद पर नियुक्ति भी कर दी. जन्मतिथि के हेरफेर में रहमत की पत्नी अजमेरुनेशा की उम्र उसकी बेटियों से कम हो गई. इसी गांव के रहने वाले यासीन मोहम्मद ने शिकायत की जिसके बाद जांच तो शुरू हुई लेकिन विभागीय सेटिंग के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. फाजिलनगर ब्लॉक के अहलादपुर निवासी रहमत अली पुत्र मुस्तफा कभी फ़ाज़िलनगर बाजार में दर्जी की दुकान चलाकर लोगों के कपड़े सिलने का काम करता था. पूर्व की बसपा सरकार में अचानक से उसके दिन बदल गए उसने फर्ज़ी तरीके से मदरसा खोला और फिर उसका प्रबंधक बन गया. पैसा कमाने की चाहत में रहमत अली ने सारे नियमों को दरकिनार करते हुए खूब पैसे कमाये. रहमत अली द्वारा किये गए इस फर्ज़ीवाड़े की शिकायत करने वाले यासीन मोहम्मद का कहना है कि फ़र्ज़ी मदरसा, उसमें नियुक्ति और करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत अल्पसंख्यक विभाग में किया लेकिन विभागीय मिली भगत के कारण केवल जांच करने का आश्वासन मिला. इस गांव के रहने वाले अन्य लोग कहते हैं कि इसके इतना फ्रॉड करने वाला कोई इंसान नहीं हैं. बातचीत में तो रहमत ने अपनी खूब तारीफ की और कहा कि उसे पैसों की कोई कमी नहीं है. सारा आरोप झूठा है लेकिन एक टेलर का इस तरह से करोड़ों रूपये का मालिक बना जाना कई सवाल खड़ा कर रहा है. सही जांच हो तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

Share Now...