Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

जौनपुर धारा, सिकरारा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सिकरारा क्षेत्र के डॉ. बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज यादव गंज के दसवीं के छात्र प्रिंस यादव ने 600 में 571 अंक व प्रांजल यादव ने 600 में 562 अंक तथा इंटर में अभिषेक 500 में 449 अंक व अमन 500 में 440 अंक पाकर विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया है जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • 96.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठे स्थान पर

जौनपुर धारा, सुइथाकला। मंगलवार को जारी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल की परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर का छात्र निखिल पाण्डेय पुत्र राघवेन्द्र पाण्डेय हाई स्कूल में 600 के पूर्णांक में 578 अंक लाकर 96.3 प्रतिशत के साथ जिले में छठा स्थान प्राप्त कर जनपद में क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसके इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू व प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। निखिल की इस उपलब्धि पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने विद्यालय परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं इण्टर की विज्ञान वर्ग की महक तिवारी द्वारा 500 में 458 अंक लाने पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान विनय तिवारी, जितेंद्र सिंह, धर्मदेव शर्मा, सन्तोष सिंह आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।