― Advertisement ―

spot_img

आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
Homeअंतर्राष्ट्रीयचीन में कोरोना से मचा हाहाकार...

चीन में कोरोना से मचा हाहाकार…

चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. लंबे समय से जारी जीरो कोविड पॉलिसी में जब से चीन ने ढील दी है तब से ही वहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच चीनी सरकार के शीर्ष हेल्थ अथॉर्रिटी के एक अनुमान के मुताबिक, चीन में लगभग 37 मिलियन लोग इस हफ्ते एक दिन में कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं. यह आंकड़ा दुनिया में अबतक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हो सकता है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई आंतरिक बैठक के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में कम से कम 248 मिलियन लोगों के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है. यह चीन की आबादी का लगभग 18 फीसदी है. चीनी सरकार का यह अनुमान अगर सही होता है तो ये संक्रमण दर 4 मिलियन संक्रमण के पिछले दैनिक रिकॉर्ड को तोड़ देगा.
चीन ने लंबे समय से जारी जीरो कोविड पॉलिसी में जब से ढील दी है तब से ही वहां लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. चीन में कोरोना की नई लहर आ चुकी है जो अब तक सबसे खतरनाक लहर बनती जा रही है. सरकारी एजेंसी के अनुमान के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिम में सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग के आधे से अधिक निवासी संक्रमित हो गए हैं. खबरों की मानें तो वहां का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चरमरा गया है. सैंकड़ों की संख्या में मौत हो रही है. हालांकि चीन इस बात से इनकार कर रहा है कि उसके यहां स्थिति खराब है. दूसरी तरफ चीन पर पूरी दुनिया कोरोना के मामले छुपाने का आरोप लगा रही है.  चीन कोरोना को लेकर कितना भी झूठ बोले, लेकिन अब एक लेख ने चीन की पोल खोल दी है. वहां की स्थिति कोरोना के कारण कैसी है यह साफ हो गया है. चीन के आंतरिक मामलों पर नजर रखने वाले पत्रकार वांग जियांगवेई ने अपने एक ब्लॉग में कई बातें लिखी हैं जो चीन में कोरोना के दौरान की अव्यवस्थित स्थिति की पोल खोलती है.

Share Now...