Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयकोरोना वायरस के नए मामलों ने फिर डराया, एक दिन में आए...

कोरोना वायरस के नए मामलों ने फिर डराया, एक दिन में आए इतने केस

ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही कोरोना वायरस के केस एक बार फिर सामने आने लगे हैं. केंद्रयी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में एक दिन के अंदर 8 नए कोविड-19 केस देखे गए हैं. इन नए मामलों के सामने आने के बाद अब देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 213 हो गई है. कोरोना के नए मामलों का इस तरह से अचानक बढ़ना हैरान करने वाला है, क्योंकि काफी दिनों से कोरोना के नए केस सामने नहीं आ रहे थे. बता दें कि भारत में कोरोना से 5 लाख 33 हजार 294 लोगों की मौत हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक आए कोविड के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,01,384) है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,877 हो गई है. जबकि, राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है. मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक COVID-19 के टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. इससे पहले 12 अक्टूबर को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 72 नए मरीज मिले थे. इतना ही नहीं एक्टिव केस भी बढ़कर 300 के पार हो गए थे. चीन के वुहान शहर से निकले नए कोरोना वायरस SARS-CoV-2 से होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम कोविड-19 रखा गया है. इस नए कोरोना वायरस से सांस संबंधी संक्रमण होता है जिससे सामान्य जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. कोरोना वायरस के मुख्य लक्षण हैं- बुखार, सूखी खांसी, थकान और सांस लेने में तकलीफ. कुछ मरीजों में नाक बहना, गले में खराश, नाक बंद होना.