Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशकैंडल जलाकर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,सोनभद्र। जिला शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा चाचा नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों एवं निर्दोष नागरिकों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदमों की हम सराहना करते हैं। न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि पूरा देश और विपक्ष एकजुट होकर भारत सरकार के साथ खड़ा हैं।भारतीय सेना ने आतंकवाद को माकूल जवाब दिया तथा हमारी भारतीय सेना का पराक्रम पुरे देश ने देखा। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि हम भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा करते हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या ईसाई भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं जितेंद्र पासवान ने शहीद हुए सैनिकों और स्थानीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जिला सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक,पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, महासचिव राजबली पांडे, बाबूलाल पनिका, चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, लल्लू राम पांडे, बंसीधर देव पांडे, रामबिलास पनिका, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, शीतला पटेल, राधेश्याम पटेल, सूरज वर्मा, आशीष सिंह, पूर्व शहर उपाध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, सुधीर पाठक,दिनेश धर दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।