जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा पट्टी सरपतहा मार्ग से किशुनपुर होते हुए एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय के मध्य नाले पर बॉक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया गया कि कार्य पूर्ण करने में अनावश्यक विलंब किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अवशेष कार्य को 15दिन के अंदर पूर्ण कराने हेतु अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेन्द्र कुमार को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा बीआरपी कालेज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर जाकर मत्था टेका और लोगो को प्रसाद वितरित किया। जिलाधिकारी के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए सबके लिए मंगल कामना की।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
नाले पर बॉक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण


