Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeदेशआयुक्त राजीव कुमार ने राज्य के 5.3 करोड़ मतदाताओं से की अपील

आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य के 5.3 करोड़ मतदाताओं से की अपील

10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य के 5.3 करोड़ मतदाताओं से अपील की है कि वे बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लें. दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के दफ्तर से मंगलवार (9 मई) को इस संबंध में एक बयान जारी किया गया. 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए राज्य में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बयान में कहा गया कि खास तौर से पहली बार वोट डालने जा रहे 11.71 लाख मतदाता उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लें.

बयान के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की IT राजधानी के युवा और शहरी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे उम्रदराज मतदाताओं जैसे कि 103 वर्षीय महादेव महालिंगा माली से प्रेरणा लें और लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मतदान को राज्य के शहरी इलाकों की उदासीनता के चालू ट्रेंड को मात दें. बयान में कहा गया है कि युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा स्वरूप महादेव महालिंगा माली ने बेलगावी के चिक्कोडी स्थित अपने घर से वोट डाला है, जिन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्तिगत रूप से फोन किया और धन्यवाद दिया है.