Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा !

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा !

सीतापुर : यूपी के सीतापुर में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करने का दावा किया है. जिसमें पुलिस ने मृतक मिथिलेश की पत्नी रूपा सहित उसके प्रेमी शुभम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है . इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि मृतक मिथिलेश की पत्नी रूपा ही थी, जिसने अपने प्रेमी शुभम से पति मिथिलेश की हत्या करवा दी. हत्या से पहले रूपा ने ही पति मिथिलेश की लोकेशन ली और फिर शुभम को उसी रास्ते पर भेज पति की हत्या करवा दी.

दरअसल ये यह पूरा मामला रामकोट थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल की रात रामकोट थाना पुलिस को एनएच 24 पर चलती हुई कार पर कुछ खून के निशान दिखाई दिए थे. किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार सवार तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग निकला था. इसी दौरान हाईवे पर ही सामने से शहर कोतवाली पुलिस की जीप को आता देख कार चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया था. कार से एक खून से सना चाकू बरामद किया था जबकि आगे की सीट पर भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ था. वहीं घटना के 1 दिन बाद मिथिलेश के घर वालों ने रामकोट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस अभी इस पूरे मामले की तह तक पहुंचती उससे पहले खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में सड़क के किनारे युवक का शव बरामद किया था, जिसका कमर के ऊपर का हिस्सा लगभग लगभग गायब था. पुलिस ने शव को हाईवे पर मिली कार से जोड़ते हुए शव का डीएनए भी करवाया. वहीं मिथिलेश के परिवार वालों ने बरामद हुए लावारिस शव को मिथिलेश का होने का दावा किया था. सीतापुर एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहा था. इसी बीत पुलिस मामले को लेकर आगे बढ़ी और स्वाट टीम सहित रामकोट थाना पुलिस ने मृतक मिथिलेश की पत्नी की कुंडली खंगालना शुरू किया. जिसके बाद पत्नी के राज से पर्दा उठ गया. पुलिस ने मृतक मिथिलेश की पत्नी रूपा सहित उसके प्रेमी शुभम को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद मिथिलेश ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का परत दर परत राज खुलता गया. पुलिस ने मृतक मिथिलेश की पत्नी रूपा और उसके प्रेमी शुभम पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल दिया है.