Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरएलआईसी की यूनिट मीटिंग में अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित

एलआईसी की यूनिट मीटिंग में अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित

110 अभिकर्ताओं और बीमा सखियों की टीम को नई योजनाओं की दी जानकारी, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा जौनपुर वन उमरपुर, हरिबंधनपुर, नईगंज के विकास अधिकारी आकाश गुप्ता की यूनिट मीटिंग होटल रेड चिली में आयोजित की गई। इसमें टीम आकाश के अभिकर्ताओं और बीमा सखियों को बीमा व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मीटिंग में जन-जन को बीमा सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से एलआईसी की नई योजनाओं जीवन रक्षा पॉलिसी और बीमा प्लेटिनम जीवन उत्सव पॉलिसी की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि विकास अधिकारी आकाश गुप्ता की टीम में 110 अभिकर्ता और बीमा सखियां बीमा व्यवसाय से जुड़कर अपने और अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं।

बीमा सखी योजना की दी जानकारी

सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार और आईआरडीएआई का लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश के हर घर और हर व्यक्ति तक बीमा पहुंचाना है। इसी क्रम में महिला सशक्तीकरण के लिए बीमा सखी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत 10वीं पास महिलाएं एलआईसी एजेंट बनकर मानदेय और कमीशन प्राप्त कर सकती हैं।

विकास अधिकारी आकाश गुप्ता ने बताया कि बीमा सखी बनने के लिए आईआरडीएआई की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। इसके बाद बीमा करने का लाइसेंस मिलता है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी ओर से 51 महिलाओं को बीमा सखी की परीक्षा उत्तीर्ण कराकर लाइसेंस दिलाया गया। ये महिलाएं बीमा व्यवसाय से जुड़कर कार्य कर रही हैं।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मान

यूनिट मीटिंग में टीम आकाश के टॉप अभिकर्ता रामेश्वर मौर्य को जौनपुर शाखा से एलआईसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि एमडीआरटी की अर्हता प्राप्त करने और 180 लोगों का जीवन बीमा कर उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

वहीं टीम की स्टार बीमा सखी समीक्षा सिंह को 26 पॉलिसी करने पर रजतवीर बीमा सखी, राकेश शिवचंद यादव को 27 पॉलिसी करने पर रजतवीर अभिकर्ता तथा रंजीत यादव को 52 पॉलिसी करने पर अर्ध शतकवीर अभिकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह और शाखा प्रबंधक विक्रय विष्णु कुमार ने अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और बीमा व्यवसाय में सफलता के लिए आवश्यक जानकारी दी।