Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशअनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग के युवक/युवतियों से प्रशिक्षण के‌ लिए आवेदन...

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग के युवक/युवतियों से प्रशिक्षण के‌ लिए आवेदन आमंत्रित 

बलिया(पीएमए)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति वर्ग के युवक/युवतियों के सामूहिक प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 04 में माह प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक युवतियो के आवेदन पत्र आनलाइन वेबसाइट www.diupmsme. upsdc.gov.in पर 11 नवंबर तक आमंत्रित किये जा रहे है। प्रशिक्षण इलेक्ट्रिशियन, सिलाई, ट्रेड में दिया जाना है, आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत अनु0जाति/अनु0जन जाति वर्ग की महिलाओ को 30 प्रतिशत एंव दिव्यांगजन हेतु 04 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जायेगा। चयनोपरान्त लाभार्थी को 04 माह का स्वअल्पाहार एंव यातायात व्यय प्रदान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया के पटल सहायक से सम्पर्क किया जा सकता है।