Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी जीडी एंट्री केस : सीजेएम ने आख्या मांगी

फर्जी जीडी एंट्री केस : सीजेएम ने आख्या मांगी

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को 27 अगस्त 2021 को उनके गोमती नगर स्थित आवास से थाना हजरतगंज ले जाकर गिरफ्तारी दिखाते समय जनरल डायरी में फर्जी एंट्री किए जाने के आरोपों पर एफआईआर दर्ज किए जाने विषयक प्रार्थनापत्र पर सीजेएम लखनऊ ऋषिकेश पांडे ने थाना हजरतगंज से 17 नवंबर 2023 तक आख्या मांगी है। अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें लगभग 3:15 बजे शाम में ही थाना हजरतगंज में आ कर हवालात में डाल दिया गया था जबकि थाने में जानबूझकर उनकी एंट्री 4:38 बजे दिखाई गई, जो पूरी तरह फर्जी थी और पुलिस वालों द्वारा स्वयं को बचाने के लिए की गई थी। उनकी प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 156( 3) सीआरपीसी में प्रार्थना पत्र दिया।