Tag: सीसीटीवी फुटेज
वक्रांगी केंद्र संचालक की स्कूटी लूटी, डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये होने का दावा
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने वक्रांगी केंद्र संचालक मनमोहन सिंह को धक्का देकर गिराने के बाद उनकी स्कूटी लूट ली। पीड़ित ने स्कूटी की डिग्गी में करीब डेढ़ लाख रुपये होने का दावा किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
बाइक सवार मनबढ़ों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत के बरौली वार्ड संख्या-3 में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घर के सामने खड़ी कार पर पत्थर मारकर उसका पिछला शीशा तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वाहन स्वामी मुकेश कुमार शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

