Tag: बरगद का पेड़
एक घंटे में जड़ से उखड़े दो विशाल पेड़, स्कूल बस हादसे से बाल-बाल बची
जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र के लौंदा गांव में करीब एक घंटे के भीतर दो विशाल पुराने पीपल और बरगद के पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। एक मकान और पूजा स्थल क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, बरगद गिरने से कुछ ही देर पहले बच्चों से भरी स्कूल बस वहां से गुजरी थी। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

