Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में गूंजा सावन का उल्लास, अरसला खानम ने जीती मेहंदी...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गूंजा सावन का उल्लास, अरसला खानम ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता

  • एचआरडी विभाग में रिमझिम सावन-2026 कार्यक्रम, डॉ. रसिकेश ने कहा- संस्कृति से जुड़ने का बेहतर माध्यम है सावन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग में सावन माह के अवसर पर ‘रिमझिम सावन-2026’ कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, भजन, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर सावन के रंग बिखेरे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने भगवान शिव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विश्वविद्यालय कुलगीत, शिव मंत्र, भजन, गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं।

सावन भारतीय संस्कृति से जुड़ने का बेहतर माध्यम

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सावन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक अनुपम कुमार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रसिकेश ने कहा कि सावन केवल त्योहार नहीं, बल्कि आत्म-विकास, सद्भाव और सृजनशीलता का उत्सव है। यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तित्व और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अरसला खानम ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता

‘रिमझिम सावन-2026’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मेहंदी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में रितिका सिंह, अमृता सिंह, अरसला खानम, नंदनी सोनी, नंदनी यादव, वंशिका यादव, रुपाली सिंह और काजल वर्मा ने सावन एवं एचआरडी लोगो थीम पर मेहंदी डिजाइन प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में अरसला खानम ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें सावन थीम का गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।

सामूहिक गायन के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का संयोजन साक्षी जायसवाल, ऐश्वी अस्थाना और दीपा मोदनवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन काजल वर्मा ने किया।

समापन अवसर पर छात्राओं ने वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।