Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय बथुआवर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

सिकरारा। जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजीत कुमार सिंह ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की घर पर दैनिक पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर

लाजीपार ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश राय और उपाध्यक्ष फूल कुमारी शुक्ला ने विद्यालय के विकास तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की नियमित निगरानी को लेकर अपने विचार रखे।

अभिभावकों से साझा किया छात्रों का प्रगति कार्ड

बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्रों के प्रगति कार्ड साझा किए और बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग करने तथा उनकी प्रगति पर नजर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभिभावकों को बैठक से जोड़ने और जागरूक करने में ‘एक्शन संस्था’ के प्रतिनिधि महाजन अली और बंसीलाल का भी योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह ने सभी अतिथियों, संस्था सदस्यों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रीनू देवी, शुभम पाल, सुषमा यादव, राजकुमारी देवी, चिंता देवी, सितारा, संगीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।