जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर इनलिविन ग्रुप की ओर से पार्थ ग्लोबल स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इनलिविन ग्रुप के अध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में टीडीपीजी कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या सरोज सिंह, मीरा अग्रहरि, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’ और पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
पौधों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत पौधों को सजीव एवं पूजनीय स्वरूप मानते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
इनलिविन ग्रुप के सदस्य सत्यम प्रजापति और अंशु साहू ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समापन पर ग्रुप के सचिव शशिकांत मौर्य और कोषाध्यक्ष नीतिश गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


