Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकन्नौज में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, गांव में...

कन्नौज में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी एक युवक की कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिहिया गांव निवासी भोला मिश्र के बड़े पुत्र शोभित मिश्रा (22) नोएडा से ट्रक के माध्यम से अपने घर लौट रहे थे। बुधवार भोर करीब चार बजे कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में चालक को झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया।

इसके बाद ट्रक हाईवे किनारे खड़े दूसरे वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे माता शशि मिश्रा, छोटे भाई लकी मिश्रा और बहनें शिम्पी व शिब्बी को छोड़ गए हैं। गांव और आसपास के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।