Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

जौनपुर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

जौनपुर।
कोतवाली थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चहरसू चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश तूतीपुर पीपा पुल की ओर आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन रेत और लोहे की चादर पर फिसलकर गिर गया।

इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली प्रभारी निरीक्षक के करीब से निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान नफीस (37) निवासी रौजाजमाल खां, अचला देवी घाट रोड, सिपाह (थाना कोतवाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 540 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने चोरी, लूट और छिनैती जैसी वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।