Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर: डीएम सैमुअल पॉल एन ने ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया, अमृत...

जौनपुर: डीएम सैमुअल पॉल एन ने ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया, अमृत वाटिका में किया पौधारोपण

जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को पाली ग्राम पहुंचकर ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम सचिवालय में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर सेल्फ एन्यूमरेशन और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी सहित अन्य जनसेवा से जुड़े कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका का निरीक्षण किया और आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि ग्राम सचिवालय के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।